फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए हमेशा आगे चलने का काम करते रहे वंशबहादुर : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। पूर्व एमएलसी वंशबहादुर सिंह सेवा व सादगी की प्रतिमूर्ति थे। वे हमेशा गरीबों की मदद करते थे। राजनीति भी उन्होंने दमदारी से किया। वे हमारे बीच नही है किंतु उनके आदर्श व सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है। उनकी यादों को दिल में सजोए रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह उद्गार ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने पूर्व एमएलसी बंशबहादुर सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर जिला पंचायत भवन में सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पूर्व एमएलसी सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के अति करीबी होते हुए कभी अहंकार नहीं किया, जो भी कोई काम लेकर उनके पास जाता था वे निराश नहीं करते थे। समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभों में से एक थे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भी वे अत्यंत प्रिय थे। ब्लाक प्रमुख ने सर्व प्रथम पूर्व एमएलसी के चित्र पर पुष्पार्चन किया। इस मौके पर प्रभुनाथ सिंह , श्रीप्रकाश सिंह , पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश, राजकुमारी, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह , जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता देवेन्द्र सिंह व संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा के आयोजक विवेक सिंह गोल्डी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें