फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योगा से तनाव होता है दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। मदर टेरेसा दिव्यांग एवं महिला प्रशिक्षण केंद्र चन्द्रपुरा के प्रांगण में गुरुवार की सुबह पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में योग प्रचारक प्रकल्प द्वारा नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ डाक्टर अरुण प्रसाद सिंह ने सरस्वती जी के चित्र के समीप द्वीप जलाकर किया। इस दौरान जिला योग प्रशिक्षक विजय शंकर योगी ने कहा कि प्रतिदिन योगा करने से हर व्यक्ति स्वथ्य रह सकता है। योग के समय कहा कि सामान बनाना हमारा साधन है , देश भक्त इंसान बनाना हमारा साध्य है। मुख्य अतिथि डाक्टर अरुण प्रसाद सिंह ने कहा कि जब कोई व्यक्ति योग कर रहा है तो उसे किसी चिकित्सक के पास जाने की जरूरत नही पड़ेगी। लोगों को चाहिए कि भयावह रोग होने से पहले योग करते रहें बीमारी ही नहीं होगी। कहा कि नियमित योगा से शरीर स्वस्थ के साथ मन भी ठीक रखता है। तनाव को दूर करने किये लिए प्रतिदिन योग जरूरी है। इस मौके पर बबन पासवान, वीर प्रताप सिंह, मनोज कुमार, अवधेश भारती, अरुण सिंह, अनीता शर्मा, भरत शर्मा, रौशन गोंड, पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें