फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझी की टीम एक गोल से रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार । जूनियर हाई स्कूल के मैदान में चैन स्पोर्टिग क्लब फुटबाल टूर्नामेंट द्वारा संचालित चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन बांसडीह पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक ने फीता काटकर किया। उसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। खेल के अंत में मांझी की टीम एक गोल से विजयी रही। खेल की शुरुआत सेमरी ( नारायणपुर) व मांझी ( बिहार) के बीच शुरु की गई। सर्व प्रथम सेमरी की टीम के कप्तान इंतजार खां ने टास जीतकर मांझी की टीम के कप्तान भीम यादव ने खेल शुरुआत करने को कहा। दोनों जुझारु टीम की खेल का प्रदर्शन अच्छा रहा। हाफ टाईम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद सेमरी की टीम ने गोल की शुरुआत की। दोनों टीमों ने दो दो गोल मारकर खेल को बराबर कर दी। रेफरी अमित कनन्नौजिया ने फिर दोनो टीम की खिलाड़ियों को 15 मिनट का समय दिया। इसके बाद मांझी की टीम ने फिर से एक गोल दाग दिया। इस प्रकार मांझी की टीम एक गोल से विजयी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें