बलिया। नगर के गुलाब देवी बालिका इंटर कालेज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को किया गया। इस दौरान कालेज की छात्राओं ने टोली बनाकर तंबू और पुल का निर्माण किया। जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि बालकृष्ण अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि विनय रंजन गोविंद ने किया। इस मौके पर रेंजरों को संबोधित करते हुए प्रबंध कमेटी के सचिव कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रेेंजर्स समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करता है। उसे हर परिस्थितियों में डटे रहे को सिखाया जाता है। इसका पूरे जीवन में पालन करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रशिक्षक अभिजीत तिवारी ने इसके उपयोगिता के बारे में बताया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।