फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार चुनेंगे नगर पंचायत अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जनपद में नवसृजित आठवीं नगर पंचायत बैरिया के मतदाताआें में निकाय चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। वह पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। उनका मानना है कि ईमानदार और चहुंमुखी विकास करने वाले को ही वह इस कुर्सी का हकदार बनाएंगे। खास बात यह है कि नगर पंचायत की महिला सीट आरक्षित होने से अध्यक्ष की कुर्सी महिला सुशोभित करेगी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संतोष पांडेय का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ऐसा हो, जो क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, जल निकासी आदि की समस्या का निदान करें। ऐसे अध्यक्ष का चुनाव करेंगे जो ईमानदार व निष्ठावान हो। अजय पाल ने बताया कि नगर पंचायत में सबसे अधिक जल निकासी तथा शुद्ध पेयजल की समस्या है। जिसे प्राथमिकता के तौर पर नवागत अध्यक्ष को निस्तारण करना होगा। इसके अलावा नगर की अन्य समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण करना चाहिये। नए अध्यक्ष से कुछ ऐसी ही उम्मीद है। व्यापारी श्रीभगवान वर्मा का कहना है कि नगर में व्यापारियों की तमाम समस्याएं है। जिनके निस्तारण के लिए नवागत अध्यक्ष से व्यापारियों को काफी उम्मीद है। इसके अलावा जलनिकासी व शुद्ध पेयजल सबसे बड़ी समस्या है। भोलू मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत में बिजली, रैन बसेरा, जलनिकासी, शुद्ध पेयजल की सबसे बड़ी समस्या है। उम्मीद है कि नवागत अध्यक्ष नगर की तमाम समस्याओं को ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक पूरा करने का काम करेंगे। हम ऐसे अध्यक्ष का चुनाव करेंगे जो नगर का चहुंमुखी विकास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें