चितबड़ागांव। जन आस्था के प्रमुख केंद्र माधव ब्रह्मधाम शुक्रवार की शाम 51 हजार दीपों से जगमगा गया। गुरुदेव भरत उपाध्याय के सान्निध्य में माधव ब्रह्म बाबा के जन्म समारोह की शुरुआत गुरुवार को अखंड रामनाम संकीर्तन से हुई । दूसरे दिन शुक्रवार को संकीर्तन समापन के पश्चात ब्रह्म बाबा स्थली आस्था वान जन समुदाय द्वारा आयोजित दीप मालाओं की ज्योति से जगमगा उठी । संपूर्ण माधव ब्रह्म धाम , माधव ब्रह्म और भरत उपाध्याय की जयकार से गूंजता रहा। शनिवार को विद्वान आचार्य और आस्थावान यजमानों द्वारा यज्ञ मंडप में विधिवत हवन पूजन संपन्न हुआ तथा विशाल भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र के हजारों आस्थावान स्त्री, पुरुष, बाल और वृद्ध ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र तथा जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित नेता-कार्यकर्ता बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि तथा आमजन, जिसमें मुख्य रूप से विजय नारायण यादव, उदय भान सिंह, अशोक सिंह, पूर्व चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी, पूूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह , भाजपा नेता डब्बू सिंह, मोतीचन्द गुप्ता, संदीप तिवारी, शिवमंगल सिंह, मोतीचन्द गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उपेंद्र तिवारी, दिनेश सराफ ,रोहित स्वर्ण कार इत्यादि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।