रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में रविवार की सुबह हाईटेंशन तार की जद में आने से एक युवक झुलस गया। आसपास के लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के हास्पिटल के पीछे नई बस्ती प्रशांत सिंह 18 वर्ष पुत्र श्याम बहादुर सिंह छितौनी अपने पिता के कहने पर मित्र के घर से डीडीएच की छतरीी लेने गया था। मकान के किरायेदार ताला बंद करके कहीं गए हुए थे। प्रशांत घर के पीछे से दिवार से चढ़ कर छत पर पहुंचा। उसी समय छत से गुजर रहे हाई टेंशन तार की जद में आ गया। छत पर चढ़ते समय वहां मौजूद लड़कों ने मना किया। तार की जद में आते देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले आई , जहां चिकित्सकों ने उस मृत घोषित कर दिया। प्रशांत इलाहावाद रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आज ही उत्सर्ग ट्रेन से जाने वाला था।