फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर की जीएसटी की भ्रांतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्य सचिव के निर्देश पर जनपद में जीएसटी की समीक्षा व व्यापारियों के समस्याओं के निवारण के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जीएसटी आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें श्री त्रिपाठी ने जीएसटी से सम्बंधित व्यापारियों की कुछ भ्रांतियों को दूर किया।
विज्ञापन

बैठक में विशेष सचिव ने जीएसटी के लिए चलाये गये जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठी आदि के बारे में जानकारी ली। कहा कि जीएसटी व्यापार को सुगम व पारदर्शी बनाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय स्तर पर निवारण होने लायक समस्याओं को निपटाएं, जो समस्याएं जोन या शासन स्तर की हो, उसे अविलम्ब वहां भेजे। व्यापारियों ने जीएसटी की भ्रांतियों से सम्बन्धित सवाल पूछे। जिसका जवाब अपर आयुक्त आरएस भवनाल व ज्वाइंट कमिश्नर श्रीराम गौड़ ने दिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने भी व्यापारियों की तरह-तरह की जिज्ञाशाओं को शांत किया। ईंट भट्ठा संघ, दवा संघ समेत अन्य व्यापारियों ने इस सम्बंध में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। प्रत्येक समस्याओं के निवारण का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें