फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपकेंद्र के आपरेटर को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। 20 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने और जर्जर तार के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज मिर्जापुर के उपभोक्ताओं ने बैरिया प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार मंटन वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। उपकेन्द्र पर तैनात आपरेटर अरविंद कुमार सिंह को बंधक बना लिया। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के आश्वासन पर किसान मानें।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्टेशन पर जेई कभी नहीं आते हैं। 20 दिनों से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जला है। क्षमता कम होने से बार-बार ये जलता रहता है। वहीं, जर्जर तार बार-बार टूटने से बिजली बाधित रहती है। तार जोड़ने के लिए प्राइवेट लाइनमैन की ओर से अवैध वसूली की जा जाती है। जला ट्रांसफार्मर उतारने के लिए भी 450 रुपये देना पड़ते हैं। आपरेटर की सूचना पर बिजली अधिकारियों ने यूपी-100 पुलिस मौके पर भेजी। बात नहीं बनी तो बैरिया चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने एसडीओ उमेश कुमार को फोन किया। एसडीओ ने एक सप्ताह का समय लेते हुए आश्वासन दिया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। जर्जर तार बदल दिए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने सब स्टेशन आपरेटर को मुक्त किया गया। प्रदर्शन करने वालों में संतोष वर्मा, वकील वर्मा, रणजीत वर्मा, प्रकाश वर्मा, विपिन वर्मा, अजित वर्मा, लालजी वर्मा, हरेन्द्र, वीरेंद्र, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें