फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल देख खुशी से झुमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हाईस्कूल तथा इंटर का परीक्षाफल दोपहर बाद घोषित किया गया। परीक्षाफल घोषित होते ही उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जहां अभिभावक अपने बच्चों के परीक्षाफल लेकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। वहीं स्कूल के गुरूजन भी अपने बच्चों को देख कम खुश नहीं थे।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मिकी विद्यामंदिर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस स्कूल से सपना सिंह 89.6, आरोही मिश्रा 89.5, योगेश पांडेय 89, अलका सिंह 88.6 तथा साक्षी राय ने 88.3 अंक अर्जित कर हाईस्कूल की बोर्ड में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसीस्कूल के इंटरमीडिएट की परीक्षाफल में सिमरन गुप्ता 89.8, सोनाली 89.6, श्रुतिका पांडेय 89.4, सुस्मिता तिवारी, ऋषिकेश कुशवाहा 89 मनीषा वर्मा तथा श्रेया त्रिपाठी को 88.6 फीसदी अंक अर्जित कर अपने मेधा का परिचय दिया। इसीक्रम में नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीराबस्ती के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। हाईस्कूल में रोहित मिश्र 87.66, आदित्य वर्मा 84.4 तथा अनुज सिंह ने 83.3 फीसदी अंक अर्जित कर अपना लोहा मनवाया। जबकि इंटरमीडिएट में विशाल चौरसिया को 87.8, विवेक कुमार 84.6 तथा अभिषेक सिंह को 83.6 अंक प्राप्त हुए है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय ने अव्वल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसीक्रम में शक्तिस्थल स्कूल के छात्रों का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने अव्वल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें