फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी बनी हाईस्कूल में जिला टापर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल का रिजल्ट ऐसे तो दोपहर में ही निकल गया लेकिन जिले के टॉपरों की सूची शाम को एनआईसी में पहुंची। हाईस्कूल में तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज गौरापतोई की छात्रा साक्षी 559 अंक के साथ जिले का टॉपर बनीं। जिले के टॉप 15 में छात्राओं को दबदबा रहा और एक भी छात्र नहीं रहे। इसमें 10 छात्राएं एक ही कालेज की छात्राएं हैं जबकि शेष पांच छात्राएं अन्य दो विद्यालयो की हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल का रिजल्ट निकलने के बाद विभिन्न स्कूूलों में छात्र-छात्राओं ने खुशियां मनाई। हैरानी की बात रही कि जिस स्कूल की छात्राओं ने इंटर की परीक्षा में प्रदेश से लेकर जिला टॉपरों में जगह बनाई उसी स्कूल की 11 छात्राओं ने जिले के टॉप 15 में जगह बनाकर सबको चौंका दिया। हाईस्कूल में तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज गौरापतोई की छात्रा साक्षी 559 अंक के साथ जिले का टॉपर बनीं और इसी कालेज की छात्रा ब्यूटी यादव 557 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। एनआईसी पर शाम को जिले की वरिष्ठता सूची प्रदर्शित होने के बाद इन छात्राओं के घरों से लेकर स्कूल तक जशभन का माहौल रहा।
विज्ञापन



हाईस्कूल के टॉप 15---
नाम स्कूल का नाम प्रांतांक
साक्षी तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 559- 93. 1
ब्यूटी यादव तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 557- 92. 8
प्रगति आर्यभट्ट एसएस कसौंडर 557- 92. 8
सपना सिंह आर्यभट्ट एसएस कसौंडर 557- 92. 8
शिक्षा तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 555- 92. 5
अफसाना तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 555- 92. 5
सिंधु मौर्या तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 554- 92. 3
प्रिया विवेकानंद गर्ल्स कालेज सेमरी 554- 92. 5
अंजू यादव तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 553- 92. 1
ज्योति यादव संत पुष्पा इंका जमुआव 551- 91.8
रागिनी वर्मा तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 551- 91.8
सोनम तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 551- 91.8
आकांक्षा तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 551- 91.8
अनिस्था सिंह तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 551- 91.8
सुधा कन्नौजिया तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज 550- 91.6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें