फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राजकीय महिला चिकित्सालय की ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। वर्षों बाद जगदीश नरायण राजकीय महिला चिकित्सालय बलिहार की सुध ली गई है। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मातहतों से इसके बारे में रिपोर्ट तलब की है। पूछा है कि इस अस्पताल को दोबारा शुरू कराने के लिए क्या कुछ करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री को प्रतिवेदन देकर जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह ने इस अस्पताल के अतीत, वर्तमान व भविष्य के विषय में बताया था। इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने इस अस्पताल को दोबारा चालू कराने का भरोसा दिया है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा से इस अस्पताल के संदर्भ में सीएमओ से बिंदुवार रिपोर्ट मांगी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता से दोबारा अस्पताल के भवन निर्माण के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी है। पूछा है किन परिस्थितियों में और क्यों इस अस्पताल के कर्मचारियों को दूसरे जगह संबद्ध किया गया है। इस बाबत सीएमओ डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि पुराने भवन की जगह नए भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें