फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार से 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के दरांव मोड़ पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक कार से 13 पेटी अंग्रेजी शराब व आठ पेटी बीयर बरामद की। साथ ही आरोपी रोहित सिंह निवासी विशनपुरा थाना रेवती को गिरफ्तार किया है। एसआई आदित्य यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में निकले थे तभी दरांव मोड़ के पास उन्हें एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने उसकी जांच की तो कार की डिकी में काफी मात्रा में शराब भरी मिली। इसके बाद पुलिस कार को चालक समेत कोतवाली ले आई। आठ पेटी बीयर, आठ पेटी फ्रूटी (टेट्रा पैक), चार पेटी शराब व एक पेटी ब्लेंडर व्हिस्की बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें