बलिया। जैसे-जैसे जिले में पंचायत चुनाव के नामांकन की तिथि करीब आ रही है, वैसे-वैसे नामांकन पत्रों की बिक्री भी तेज हो गई है। सोमवार को जिले के 17 ब्लॉकों में कुल 3635 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें प्रधान पद के लिए 1254, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 1134 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1043 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 202 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें 167आरक्षित पदों के लिए और 35 अनारक्षित पदों के लिए पर्चे शामिल हैं। यह जानकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी गुलाब सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि नगरा ब्लॉक में प्रधान के लिए 140, बीडीसी के लिए 145 और ग्राम पचायत सदस्य के लिए 80, रसड़ा में प्रधान के लिए 155, बीडीसी के 94, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 67, सीयर ब्लाक में प्रधान पद के 100, बीडीसी के 81, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 30, चिलकहर विकास खंड में प्रधान पद के 02, बीडीसी के 86 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 53 पर्चा बिका। इसके अलावा गड़वार ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 94, बीडीसी के लिए 55, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 75, सोहांव में प्रधान पद के 92, बीडीसी का 80, ग्राम पंचायत सदस्य का 77, हनुमानगंज में प्रधान पद के लिए 92, बीडीसी के 69, ग्राम पंचायत सदस्य के 59, बेलहरी में प्रधान के लिए 51, बीडीसी के 64, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 16, दुबहड़ में प्रधान के लिए 75, बीडीसी के लिए 90, ग्राम पंचायत के लिए 56 पर्चे बिके। बैरिया में प्रधान पद के लिए 52, बीडीसी के लिए 28, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 45, मुरलीछपरा में प्रधान के लिए 31, बीडीसी के लिए 35, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 24, रेवती में प्रधान के लिए 63, बीडीसी के लिए 36, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 36, बांसडीह में प्रधान के लिए 55, बीडीसी के लिए 57, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 54, मनियर में प्रधान के लिए 56, बीडीसी के 34, ग्राम पंचायत सदस्य के 97, बेरुआरबारी में प्रधान के 80, बीडीसी के 64, ग्राम पंचायत सदस्य के 27, पंदह में प्रधान के लिए 39, बीडीसी के 61, ग्राम पंचायत सदस्य के 91 और नवानगर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 77, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 55 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 156 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।