फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 बच्चों ने विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत तहसीली स्कूल परिसर में गुरुवार को आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान एवं गणित विषयक प्रतियोगिता में परिषदीय सितारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। क्विज प्रतियोगिता में शक्ति प्रथम रहे। जनपद के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों से 125 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए बीएसए शिव नारायण ने शिक्षकों को सलाह दिया कि बच्चों को प्रश्न करने का अवसर दिया जाना चाहिए। शिक्षक बच्चों से अधिक से अधिक प्रश्न कर उनकी जिज्ञासा को बढ़ाने का कार्य करें। विज्ञान एवं गणित विषयक क्विज प्रतियोगिता में शक्ति सिंह, मुकेश कुमार, रोहित साहनी, धीरज कुमार, रवि कुमार साह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान एवं गणित मॉडल/प्रदर्श प्रतियोगिता में अंजली भारती, विक्की यादव, रक्षा शर्मा, आंचल सिंह, रोहित प्रजापति ने क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को क्रमश: 3000, 2000, 1000, 500-500 की धनराशि, मेडल और प्रमाण पत्र से बीएसए शिव नारायण सिंह ने सम्मानित किया। साथ ही सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर जिला समन्यवक (प्रशिक्षण) सत्येन्द्र कुमार राय इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें