फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर से 1242 प्रवासी मजदूर पहुंचे बलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लॉक डाउन के बाद गैर प्रांतों में फंसे प्रवासी मजदूरों को सरकार उनके गृह जनपद पहुंचाने का काम कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान के जयपुर से ट्रेन प्रवासी मजदूरों को लेकर बलिया सुबह 10.40 बजे पहुंची। जबकि दूसरी ट्रेन गुजरात के राजकोट से बलिया शाम पांचे बजे तक आने की संभावना है। जयपुर से आए श्रमिकों ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा नि:शुल्क में टिकट दिया गया था।
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार की सुबह 10.40 बजे माडल रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसमें विभिन्न जनपदों के 1242 मजदूर सवार थे। जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बोगियों से उतारा गया। तत्पश्चात स्टेशन पर बने गोलो में खड़ा करा कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की टीम ने सभी का नाम, पता व मोबाइल नम्बर दर्ज किया। इसके बाद सभी को लंच पैकेट और पानी को बोतल देकर परिवहन विभाग की 46 बसों से 1194 लोगों को उनको गृह जनपद भेजा गया, इसमें 180 महिलाएं भी रही। वही अन्य को भी उनके घर भेजा गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई भी संदिग्ध नही मिला। इस दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंचने से पहले मॉडल रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दिया गया था। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही अधिकारी व पुलिस बल सतर्क हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें