बलिया। जिला स्तरीय नव प्रवर्तनों की प्रदर्शनी राजेंद्र पब्लिक स्कूल पौहारीपुर में आयोजित किया गया। इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा नवप्रवर्तन जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। माही हाईस्कूल नगरा, महर्षि बाल्मीकि विद्या मंदिर कांजीपुरा, आरके मिशन स्कूल सागरपाली, सेवा सदन पब्लिक स्कूल कथरिया, आल इंडिया पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट उमरगंज, हॉली पथ स्कूल सिंहपुर, ग्रेट आर्यन स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। उद्घाटन सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडलों/नवप्रवर्तनों को देखकर बच्चों के हुनर की व उनके प्रयासों की तारीफ करता हूं। विद्यालय के प्रबंधक अश्विनी तिवारी, आफताब आलम, परवेज अंसारी, नीतिश पांडेय, रजनीकांत सिंह, रसूल अंसारी, प्रदीप जैन, अनिल राय, ग्राम प्रधान, लक्ष्मणपुर, शत्रुघन वर्मा, ग्राम प्रधान, अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किया।