फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी की परीक्षा कल, सख्त रहेगी व्यवस्था : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंघल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर को जनपद के कुल 35 परीक्षा केंद्रों पर होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट मशीन की दुकानें, कॉमन सर्विस सेंटर, जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे आदि उक्त तिथि को सुबह छह बजे से सायं छह बजे तक बंद रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, नोटबुक, इलेक्ट्रॉनिक गैजेटस/ डिवाइस या अन्य कोई ऐसी सामग्री जिससे परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो, लेकर न तो आएंगे और न ही परीक्षा केंद्र में लेकर बैठेंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करके किसी भी माध्यम से न तो फोटोग्राफ्स लेंगे और न ही परीक्षा की गोपनीयता भंग करेंगे। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें