बांसडीहरोड। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डुमरी, घरौली एवं आमघाट गांव में बृहस्पतिवार की देर रात तक नुकड़ नाटक किया गया। जबकि शुक्रवार को हरिपुर गांव में नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया गया। शुभारंभ सीडीओ ने कलाकारों को माल्यार्पण कर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हर घर मे शौचालय बनवाने का संकल्प लिया। मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि जिस घर में शौचालय नहीं है उस घर के बूढ़े माता पिता को काफी कष्ट होता है। कहा कि सरकार हर घर को शौचालय बनवाने के लिए 12 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दे रही है। हर घर का शौचालय घर का इज्जत है। कहा कि गांव को रोग मुक्त बनाना है तो शौचालय का प्रयोग करें। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं कलाकारों ने कहा कि जिस व्यक्ति के घर में शौचालय नहीं है उसे सरकार पेंशन, आवास सहित अन्य जनकल्याण कारी योजना से वंचित कर सकती है। विकास खंड अधिकारी कपिलदेव राम, ग्राम प्रधान द्वारिका बिंद, विनोद कुमार, सहायक खंड अधिकारी पशुपति नाथ सिंह, दीपक सिंह यादव, राघवेंद्र सिन्हा, पूर्व बीडीसी मारकंडे पांडेय आदि रहे।