फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य पर कार्रवाई को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ जांच के बाद भी कार्रवाई न किए जाने से नाराज छात्रों ने कलेक्ट्रेट में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्वांचल संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ जांच कराया । जांच में दोष साबित होने के बाद भी जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। कहा कि जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है। इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्रनेताओं पर फर्जी मुकदमा लादने में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन तनिक भी देर नहीं करती है। लेकिन सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने में जिला प्रशासन उदासीन बनी हुई है। कहाकि छात्रों के हित को देखते हुए आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर मानवेंद्र विक्रम सिंह, राकेश सिंह टिंकू, मनोज कुमार अमित कुमार, दुर्गेश राय, सुधीर मौर्य, समर कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें