फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड जाति के लोगों के हक पर किया जा रहा है कुठाराघात क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेल्थरारोड। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली पर तहसील प्रशासन की निंदा करते हुए मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए महासभा के संरक्षक गुलाबचंद गोंड ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन द्वारा संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति संशोधन अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिए जाने के बावजूद लेखपाल और तहसीलदार द्वारा गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सन 1976 से 2017 तक जारी किया जाता रहा, परंतु वर्तमान समय में कई हजार प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। प्रमाण पत्र के अभाव में गोंड बिरादरी से जुड़े छात्र किसान आदि सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। ऐसे में तहसील प्रशासन द्वारा गोंड जाति के लोगों के हक पर कुठाराघात किया जा रहा है। इसके पूर्व नारे लगाता जुलूस प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते तहसील पहुंच सभा में तब्दील हो गया। सभा के उपरांत उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप प्रभावी कार्रवाई की मांग की, साथ ही चेताया कि प्रमाण पत्र शीघ्र जारी नहीं किया गया तो निर्णायक संघर्ष का शंखनाद किया जाएगा। इस मौके पर गिरजा शंकर गोंड, बृजेश गोंड, शशि भूषण, पूर्व सभासद प्रदीप गोंड, अनुज नारायण, दिलीप गोंड, गुलाब चंद्र गोंड, मोहन गोड़ आदि भारी संख्या में गोंड बिरादरी के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें