फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के भतीजे के

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। विगत दिनों बैरिया तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के भतीजे व अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह के बीच हुआ विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। लेकिन लेखपाल संघ व कर्मचारी संघ उसी दिन से भाजपा विधायक के भतीजे व उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। जबकि अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह के समर्थन में अधिवक्ता साथी उतर आए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बांसडीह में अधिवक्ता बैरिया के अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह पर हुए मुकदमे के विरोध में तहसील बांसडीह का गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। धरने को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता संघ बांसडीह के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट लेखपालों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय, ये जितने दिन से हड़ताल पर हैं। इनके उतने दिन का वेतन काटा जाय। इसके अलावा कर्मचारियों को अपने जनपद से लगभग 200 किलोमीटर दूर भेजे जाय। लेखपाल किसी भी पैमाइस पर पांच हजार से दस हजार तक रुपया खुलेआम मांग रहे हैं। इन पर कार्यवाई करने की मांग की। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, मनीष सिंह शिवजी यादव, सन्तोष सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, प्रभात तिवारी, अनिल पांडेय, मदन वर्मा, अजित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें