फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज धांधली पर सभासदों ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के सभासद विकास पांडेय लाला के भृगुआश्रम स्थित आवास पर नपा सभासदों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें बलिया नगरपालिका में चल रही सीवरेज कार्य में धांधली का विरोध करने पर सभासद को गलत तरीके से फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में सभासदों ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में वर्षों से चल रहे सीवरेज का कार्य मानक के विपरीत हो रहे हैं। जिसका निरीक्षण सभासदों ने किया तो मामला खुलकर सामने आ गया। सभासदों ने मांग किया कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। सीवरेज निर्माण की अगर निष्पक्षतापूर्ण जांच की गई तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आएगा। बैठक में जुठन भारती, कन्हैया जायसवाल, सुभाष वर्मा, संजय यादव, कमलेश भारती, बब्लू कुमार, उमेश कुमार, अमीत दुबे, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, राहुल यादव, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें