फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से अभद्रता हुई तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्वात्तर रेलवे श्रमिक संघ के तत्वावधान में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में स्टेशन परिसर में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा भारतीय मजदूर संघ से जुड़े आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के विरुद्ध अभद्र भाषा के प्रयोग किए जाने की निंदा की गई। जिलामंत्री दिवाकर तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संबद्ध संगठनों के विरुद्ध सरकार के जनप्रतिनिधियों द्वारा भविष्य में किसी तरह का अभद्रतापूर्ण व्यवहार की पुनरावृत्ति की गई तो मजदूर संघ सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध करने को विवश होगा। इस मौके पर मनोज तिवारी, राजू राय, हमीदुल्लाह, जयप्रकाश वर्मा, जवाहर प्रसाद, दिनेश्वर चौबे, सुनील पांडेय, अरविंद कुमार त्रिपाठी, सुशील कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार उपाध्याय, उर्मिला चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें