फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में 60 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम गुरुवार की शाम हुआ। जिसमें कुल 60 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुमारी पूनम , कुमारी अनु सिंह, पिंकी चौरसिया, नीलू बरनवाल, कुमारी पूजा , ममता, रसिक बिहारी राय, रजनीश यादव, विपिन कुमार यादव, अजय दिलीप आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर हरीश चंद्र तिवारी ने रोवर्स-रेंजर्स को राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवबहादुर सिंह ने रोवर्स-रेंजर्स के प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय, डॉ कौशल किशोर, डॉ उदय पासवान, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, उमाकांत यादव, डॉ आर लक्ष्मण सिंह, डॉ नीरज शुक्ला, डॉ अभय तिवारी, डॉ समरेंद्र, विक्रम सिंह, डॉ अंबुज सिंह, डॉ अंगद वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें