बलिया। नगरपालिका परिषद के सभी वार्डों के सभासदों की बैठक नगरपालिका परिषद प्रांगण में गुरूवार को आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मत से सभासद संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर संतोष सिंह लड्डू, उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा गोलू, विकास पांडेय लाला, महामंत्री पद पर अमित दूबे, मंत्री पद पर अखिलेश सिंह झिंगन, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष वर्मा, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र गोंड बब्लू को चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी सभी वार्डो के सभासदों ने हमें दिया है उस पर सौ फीसदी खरा उतरने का कोशिश करुंगा। विकास कार्यो में बाधा नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर विनोद सिंह, हरिशंकर राय, ददन यादव, मनोज गुप्ता, हीरालाल, सुशील श्रीवास्तव को सभासद संघ का संरक्षक बनाया गया। बैठक में कन्हैया जायसवाल, संजय यादव, विक्की खान, पवन गुप्ता, उमेश कुमार, राजेश गुप्ता, विक्की कुमार, चंद्रावती देवी, शकील अहमद, जुठन भारती आदि उपस्थित रहे।