गड़वार। विकासखंड के परानपुर स्थित इंटर कॉलेज परानपुर का 36वां वार्षिकोत्सव गुरुवार की देर शाम विद्यालय परिसर में मनाया गया। जिसमें कालेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। शुभारंभ मुख्य अतिथि कल्पना चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा स्नेहा व रिंकू द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात अनु चौहान व सपना द्वारा एकांकी एक चुटकी सिंदूर का सफल मंचन किया गया। जिसे देख लोग भाव विभोर हो गए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रहसन, देश भक्ति गीत, एकल गीत, सामूहिक गीत, कैसेट नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर शेखर उपाध्याय, उपेंद्र पांडेय, पिंटू शुक्ला, गुडन शुक्ला, टुनटुन उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरेंद्र शुक्ला ने कालेज पर विस्तृत प्रकाश डाला।