मनियर। क्षेत्र के कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मनियर से लगभग एक हफ्ते से बैंक उपभोक्ताओं को पैसे नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल पैसे की व्यवस्था नहीं की गई तो रोड पर उतरने के लिए बाध्य होंगे साथ ही अपना अपना खाता बंद कराने की चेतावनी दी जिसकी जिम्मेदारी बैंक प्रशासन को होगी। बैंक उपभोक्ता क्षेत्र के पटखौली पूरब निवासी शुभ नारायण पाठक, अजऊर निवासी आरती देवी, नौका गांव निवासी तारा देवी, मुडियारी निवासी ज्ञांती देवी आदि ने बताया कि 1 हफ्ते से प्रत्येक दिन बैंक का चक्कर काट रहे हैं लेकिन बैंक प्रबंधन द्वारा पैसे नहीं होने का हवाला देकर प्रत्येक दिन लौटा दिया जा रहा है। इस संबंध में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि लगभग 1 हफ्ते से जिले चेस्ट नहीं आने के कारण पैसे का लेनदेन प्रभावित हो रहा है पैसे आने पर तुरंत वितरण किया जाएगा।