फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नपा, टाउन एरिया व नोटीफाइड एरिया में रहेगी साप्ताहिक बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम के अंतर्गत जनपद में नगर पालिका, टाउन एरिया एवं नोटीफाइड एरिया की सप्ताहिक बंदी का निर्धारण किया। बताया कि नगरपालिका बलिया में सप्ताहिक बंदी रविवार तथा केस प्रसाधन की दुकानों का सप्ताहिक बंदी शनिवार को होगा। सस्ते गल्ले कि दुकान चाहे किसी भी संस्था द्वारा चलाई जा रही हो रविवार को बंद रहेगा। नगरपालिका रसड़ा की सप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार को होगी व केस प्रसाधन के दुकानों की बंदी शनिवार को होगी। इसी प्रकार टाउन एरिया सहतवार, बांसडीह एवं नोटीफाइड एरिया रेवती क्षेत्र की सप्ताहिक बंदी व केस प्रसाधन की बंदी मंगलवार को होगी। टाउन एरिया बेल्थरारोड क्षेत्र की साप्ताहिक व केस प्रसाधन की बंदी सोमवार को होगी। टाउन एरिया चितबड़ागांव तथा नोटिफाइड एरिया मनियर एवं सिकंदरपुर क्षेत्र की सप्ताहिक बंदी शुक्रवार को केस प्रसाधन की दुकानें सोमवार को बंद रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटगण इस आदेश का अनुपालन कड़ाई के साथ सुनिश्चित कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें