रसड़ा। क्षेत्र के नियामतपुर कंसो स्थित राधामोहन किसान मजदूर पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। स्वयं सेवकों ने नशा मुक्ति के खिलाफ रैली निकालकर क्षेत्र भ्रमण कर एवम गोष्ठी के द्वारा लोगो को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सूर्य बली सिंह एवं कृष्ण धारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयं सेवकों की रैली पकवाइनार केली पाली नवपूरा माधोपुर कंसो आदि गांवो का भ्रमण कर नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया। माधोपुर में आयोजित गोष्ठी में छात्र मोनिका पासवान, रंजना भारती, अर्चना शर्मा एवं प्रवक्ता सत्यानंद पाण्डेय, मनजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने गोष्ठी के द्वारा नशा से होने वाले खतरों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। रैली को प्राचार्य डॉक्टर भजुरामा त्रिपाठी, बाल्मीकि सिंह, मनोज, डॉ अरविंद सिंह, संतप्रसाद, लव कुमार आदि लोग नेतृत्व कर रहे थे।