बलिया। 25 वीं टेनिस बाल क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप 2018 का आयोजन हरियाणा कुरूक्षेत्र में 11 जनवरी से आयोजित होने जा रहा है। जिसके तहत पूर्वांचल पुरूष तथा महिला टीम का चयन मंगलवार को टीम मैनेजर पिंटू मिश्र व टीम कोच अनुराग उर्फ सोनू की देखरेख में वीर लोरिक स्टेडियम में किया गया। पुरूष टीम में सुहेल खान (कप्तान), तिलक कुमार (उप कप्तान), अजय सिंह, अमृत पांडेय, अमित पांडेय, रवि चौरसिया, बिकु प्रसाद, त्रयंबक चतुर्वेदी, सुंदरम कुमार पांडेय, अमित सिंह, आदित्य तिवारी, विशाल यादव, अनिल कुमार, सर्वजीत कुमार है। वहीं महिला टीम में अंकिता तिवारी, नीलम, ममता गौतम, पूनम, शिल्पी, सुनीता, लावन्या, अंजलि चौधरी, प्रियंका मौर्य शामिल हैं। 14 सदस्यीय टीम में सात खिलाड़ी बलिया के हैं। टीम नौ जनवरी को सरयू यमुना एक्सप्रेस से रवाना होगी। शमीउल्लाह, अरविंद गुप्त, मुर्शिद अंसारी, पंकज उपाध्याय, दाऊ तिवारी, विशाल राजभर, मधुसूदन फरहान शेख ने टीम की जीत की कामना की है।