फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वावलंबी के लिए तीन समूह का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा मंडल ने नव वर्ष के मौके पर महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए केहरपुर में तीन समूहों का गठन किया। इन समूहों के महिलाओं को अगरबत्ती, मोमबत्ती, जैम, अचार आदि घरेलू उत्पाद बनाने का हुनर सिखलाया जाएगा। विकास खंड बैरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत केहरपुर आदर्श ग्राम के तहत चयन होने के बाद राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 12-12 महिलाओं का तीन समूहों का गठन किया गया, कार्यक्रम समन्वयक संतोष तिवारी ने कहा कि आदर्श गांव में ज्यादा से ज्यादा सहायता समूह बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान विजयकांत पांडेय ने किया। इस मौके पर अनुदेशक हरिशंकर वर्मा ,ग्राम विकास अधिकारी उमेश सिंह, संदीप मिश्र, संगीत देवी, कलावती, रेखा, अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें