बलिया। विधानसभा चुनाव में प्रयुक्त वाहनों के किराए का भुगतान जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए एडीएम मनोज कुमार सिंघल ने बता कि ऐसे वाहन स्वामी जिन्होंनेे अभी तक किराए का भुगतान प्राप्त नहीं किया है वह जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी अवमुक्त आदेश आदि कागजात प्रस्तुत कर भुगतान प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि भुगतान नहीं लेने पर धनराशि को राजकीय कोष में जमा कर दिया जाएगा।