फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने 23 से आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई ने अपने संवर्ग की मांग एवं तीन माह से लंबित वेतन को 22 दिसंबर तक भुगतान करने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में 23 दिसंबर से आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में अपने संवर्ग के विभिन्न मांग एवं विगत तीन माह से लगातार वेतन रोके जाने के विरोध में छह दिसंबर एवं 11 दिसंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें लंबित वेतन को अविलंब भुगतान करने की मांग की थी। लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सकारात्मक उत्तर न दिए जाने पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने विचार-विमर्श करने के बाद 23 दिसंबर से आंदोलन करने की घोषणा की। प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया कि 22 दिसंबर तक लंबित वेतन का भुगतान अविलंब किया जाय। नव नियुक्त फार्मासिस्टों की वरिष्ठता सूची यथा शीघ्र बनाई जाय। दो वर्ष सेवा पूृर्ण के लिए फार्मासिस्टों को ग्रेड पे 4200 करते हुए स्थाई किया जाय। इसके अलावा एसीएमओ द्वितीय के अधीन कार्यरत फार्मासिस्टों का नान फक्सनल का एरियर जो विगत दो वर्षों से लंबित है, उसे अविलंब भुगतान किया जाय। चेताया कि अगर 22 दिसंबर तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो 23 दिसंबर से सीएमओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें