फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया वैदिक ढंग से विवाह घर का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को सलेमपुर लोस के भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने 25 लाख की लागत से तैयार होने वाले विवाह घर का वैदिक रीति रिवाज से शिलापूजन किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि सांसद निधि से तैयार होने वाले इस विवाह घर को भव्यता प्रदान करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी।कहा कि इसे आम आदमी के आवश्यकता के अनुरूप बनाया जाएगा।सांसद ने कहा कि इसके निर्माण में यदि पैसे कम पड़ जाएंगे तो और अधिक पैसा निधि से दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, प्रह्ललाद सिंह, कैलास विहारी सिंह, डीएन प्रजापति, प्रमोद पाठक, शिवजी वर्मा, केदार पांडेय, कामेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता रिजवान अहमद एवं संचालन पृथ्वीपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें