बीएचयू के पूर्व कुलपति के निधन पर शोक
बेरुआरबारी।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. लालजी सिंह के निधन पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह अन्नू ने कहा कि डॉ सिंह ने अपनी मेधा के बल पर जैविक विज्ञान एवं प्राशासनिक के साथ-साथ समाजिक क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया। इस मौके पर आलोक सिंह, बबलू सिंह, सोनू सिंह, आशीष प्रताप सिंह, रंजय सिंह, सत्यदेव सिंह, वीरबहादुर सिंह, रूपेश सिंह आदि थे। संचालन अमित सिंह बघेल ने किया।