फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत संगीत जीवन का अभिन्न अंग: प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार के दिन विद्यालय की छात्राओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रेरित करने वाले गीत कथा नृत्य प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डा. राम प्रसाद कुशवाहा ने मां सरस्वती और मंगल पांडेय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया ।
विज्ञापन


इसके बाद सरस्वती वंदना बीए भाग तीन की छात्रा लवली सिंह ने हाथ जोड़कर विनती , मैया शारदा रानी भवानी सुनाकर भाव विभोर किया । इसके बाद स्वागत गीत अंशु ने मन की वीणा से गूंजित ध्वनि मंगलम स्वागतम स्वागतम स्वागतम गाकर उपस्थित लोगों का स्वागत किया । इस मौके पर मुख्य रुप से डॉ प्रदीप यादव, डॉ संजय पांडेय, डॉ चन्दन साहू, दिनेश शर्मा, शिवेन्द्र दुबे, सतेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे । संचालन प्रीति पांडे एवं निधि राय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें