फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पर डॉ. केशव प्रसाद की अध्यक्षता में सघन मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यक्रम में ब्लाक की एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं सभी पर्यवेक्षक मौजूद रहे। इस अवसर अधिकारियों ने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य शून्य से दो वर्ष के बच्चों तथा सभी गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण कराना है जो कतिपय कारणों से वंचित रह गई हैं। यह अभियान 9 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में सभी आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं की ड्यूलिस्ट तैयार कर तत्काल प्रभाव से अपने पर्यवेक्षक के माध्यम से एक प्रति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जमा कर दें। ब्लाक ट्रेनर शशि सिंह वीपीएम एवं एआरओ श्री एचके सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर शिवजी यादव, अनिल कुमार, एके शर्मा, धनेश पांडेय, आशा पांडेय, गिरीश सिंह, प्रीति पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें