बलिया। टीडी कालेज में प्रथम वर्ष बीएससी कृषि, बीकाम तथा एमएससी कृषि रसायन, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि वनस्पति की प्रवेश परीक्षाएं निरस्त कर दी गई है। यह कार्रवाई जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर की गई है। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य केके मिश्रा ने बताया कि यह परीक्षाएं अब 11 सितंबर को कराई जाएंगी।