चितबड़ागांव। सतयुग में ध्यान, त्रेतायुग में यज्ञ, द्वापर में पूजा से परम कल्याण सधता है, लेकिन कलयुग में मात्र राम-नाम संकीर्तन से ही मनुष्य के समस्त कल्याण संभव है । क्षेत्र के ग्राम पंचायत मर्चीखुर्द गांव में स्वामी हरिहरानंद महाराज के उक्त बातें कही। स्वामीजी के नेतृत्व में आस्था एवं विश्वास का केंद्र श्री माधव ब्रह्म बाबा के मंदिर पर 45 दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन हो रहा है। अनुुुुष्ठान का आज सातवां दिन है। संकीर्तन में 10 बजे से शाम तीन बजे तक महिलाएं और शेष समय पुरुष वर्ग संकीर्तन में भाग ले रहे हैं । अनुष्ठान में ग्राम प्रधान रविशंकर तिवारी उर्फ पप्पूू तिवारी के साथ मुख्य रूप से अशोक तिवारी, संतोष तिवारी, नर्वदेश्वर तिवारी, मनोज मिश्र, वीर बहादुर तिवारी, सुनील तिवारी आदि की विशेष सहभागिता है । ग्राम प्रधान पप्पू तिवारी ने बताया कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।