फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने लिया कटानरोधी कार्य का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार में हो रहे कटान रोधी कार्य पर अचानक रविवार को घाघरा का तांडव देख स्थलीय जांच करने पहुंचे बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने जायजा के दौरान मौके पर हो रहे कटानरोधी कार्य में फ़टी बोरियों का उपयोग देख एई एके राय व ठेकेदारों को जमकर खरी खोटी सुनाई और चेतावनी दी कि यदि इस कार्य मे कोई कोताही की गई तो मैं किसी को बख्शूंगा नहीं । जगह जगह घूम घूम कर बोरियों को जांचकर इंजीनियरों व ठेकेदारों को दिखाते रहे। मौके से जिलाधिकारी को सेल फोन से सारी जानकारी देते हुए किसी उच्चाधिकारी को भेजकर कार्य की जांच कर ढंग से कार्य करवाने की बात कही और कहा कि मेरा परिवार मेरी जनता ही है । प्रमुखता से इसे सुरक्षित करना पहला मेरा कर्त्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें