बैरिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनबरसा स्थित शनिचरा बाबा की पूजा काफी धूम धाम से मनाई गई। बताते चले कि तुरहा समाज द्वारा दशकों पूर्व से शनिचरा बाबा की पूजा का प्रचलन चलता आ रहा है। इस दिन इस समाज के लोगों के घर की महिला पुरुष व बच्चे काफी उत्साहित होकर इस पूजा में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। कुछ एक महिलाओं द्वारा मंदिर के बाहर खेलती भी है और वहाँ मौजूद लोग अपने अपने घर परिवार की खुशहाली की दुआ उन खेलती महिलाओं से दुआ के रूप में मांगते है। जिसे देखने के लिये काफी भीड़ एकत्रित होती है। वहीं, मिश्र के मठिया गांव स्थित शनिचरा बाबा की पूजा भी काफी धूमधाम से मनाई गई। इस पूजा में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।