फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्त्योदय मेला तथा प्रदर्शनी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के तहत मंगलवार को विकास खण्ड बांसडीह में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाकर सरकार के योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सूचना विभाग की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व तथा देश व समाज हित में किये गए कार्यों की जानकारी दी गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व एकात्म मानववाद के बारे में उनके विचारों से प्रेरणा व सीख लेने की अपील भी की गई। जय प्रकाश एंड पार्टी द्वारा लोकगीत व बिरहा आदि के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर बीडीओ शोभनाथ मौर्य, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, नन्दलाल मौर्य, जितेन्द्र सिंह, विनय कुमार चौरसिया, अर्चना सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें