फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने दिया डीआईओएस कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने मांगों से संबंधित पत्रक जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि मांगों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तर्ज पर स्कूल ग्रांट कमीशन का गठन करने, तदर्थ प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों का विनियमितीकरण, अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, राज्य कर्मचारियों की तरह सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान के अध्यापकों तथा सेवानिवृत्त को कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने आदि हैं। इसके अलावा जिले स्तर पर शिक्षकों के वेतन, वेतन निर्धारण अवशेष जीपीएफ भुगतान का अवरोध समाप्त करने, जीपीएफ का लेखा पर्चा जारी करने, सभी रिक्त शिक्षकों के पदों का अधियाचन करने आदि मांगे हैं। कहा कि पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह के कार्यकाल में की गई नियुक्तियों की जांच होनी चाहिए।
इस मौके पर दिनेश सिंह, डा. लालेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, केदार नाथ सिंह, लल्लन सिंह, अजय मिश्र, डा. अशोक कुमार पांडेय, प्रह्लाद तिवारी, गोवर्धन पांडेय, अशोक कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि थे। अध्यक्षता आदित्य पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें