फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का सबब बन रहा घोघा-मल्हौआ संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। दर्जनों गांव के 20 हजार आबादी को जोड़ने वाला घोघा-मल्हौंआ संपर्क मार्ग काफी जर्जर हो गया है। सड़कें गड्ढानुमा हो जाने के कारण वाहन तो दूर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। योगी की सरकार बनने के बाद घोषणा के मुताबिक आशा जगी कि सड़कों का हाल सुधरेगा। सब कुछ हवा हवाई साबित हो रहा।
विज्ञापन

आम समय तो इस मार्ग पर खतरा है ही बरसात के दिनों में जब पानी लग जाता है तो ये पता नहीं चलता कि कहां गड्ढा है और कहां समतल। वाहन आता है और गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। बाइक तथा सायकल सवार भी गिरकर घायल होते रहते हैं। क्षेत्र के डॉक्टर राज नारायण वर्मा का कहना है कि सड़क की दशा से कई बार पीडब्लूडी तथा डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
जय मंगल यादव मुनि ने बताया कि योगी की सरकार बनने के बाद तीन बार तहसील दिवस में उक्त सड़क की शिकायत की गई। लेकिन किसी के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। जिससे अब ऐसा प्रतीत होने लगा कि हर सरकार की तरह योगी की घोषणा भी हवा-हवाई और खोखला है। राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र, संतोष सिंह, भोलू सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब सड़क को दुरूस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें