फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की 50 बसों से 1215 व तीन निजी बसों से आए 100 कामगार

विज्ञापन
नगर के बस स्टेशन परिसर में पंजाब प्रांत से आए प्रवासी श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन का चौथ चरण समाप्त होने को है, लेकिन प्रवासी श्रमिकों का जिले में आने का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवारर को रोड़वेज की बसों से 1215 और निजी बसों से 100 कामगार आए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश के नोएडा स्थित गाजीपुर बार्डर से लेकर बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, सिदार्थनगर, मिर्जापुर, शाहगंज, गोंडा, उरई, कन्नौज, बस्ती, मेरठ, इटावा, अमेठी, गाजियाबाद, सुल्तानपुर, कन्नौज आदि स्थानों से रोडवेज की 50 बसों से 1215 प्रवासी मजदूर पहुंचे, जिनमें करीब 41 श्रमिक बिहार प्रांत के थे। इसके अलावा पंजाब के विभिन्न शहरों के से तीन प्राइवेट बसों से सौ प्रवासी कामगार शहर के चित्तू पांडेय चौराहा पर पहुंचे। रोडवेज बस अड्डा परिसर में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके उपरांत आगंतुकों को रोडवेज बसों की मदद से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व कोविड-19 के नोडल अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि जो श्रमिक पहले से क्वारंटीन होकर आए थे, उनकी रैंडम सैपलिंग कराकर उन्हें होम क्वारंटीन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें