फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिनों में बने 1211 पीएम आवास, 365 लाभार्थियों के खाते में जल्द पहुंचेगा 2.55 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास के निर्माण में अब तेजी आने लगी है। बीते 20 दिनों में 1211 पीएम आवासों का निर्माण पूरा हुआ है। इसके अलावा पहली किस्त का प्रयोग कर चुके 365 लाभार्थियों को इस महीने 2.55 करोड़ की धनराशि जारी की जाएगी। विभाग की ओर से इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इसको देखते हुए पीएम आवास के निर्माण पर विशेष जोर है। अब पीएम आवास निर्माण में काफी तेजी आई है। इसका अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि जिले में 20 नवंबर तक जहां कुल 568 आवासों का निर्माण पूरा हुआ था वहीं 08 नवंबर तक कुल 1779 आवास पूर्ण हो चुके हैँ। वर्ष 2021-22 में वित्तीय वर्ष के माह में पंचायत चुनाव होने के कारण पीएम आवास का आवास लक्ष्य भी विलंब से जिले को प्राप्त हुआ। जिले के लिए कुल 8599 पीएम आवास निर्माण का लक्ष्य है और इसके सापेक्ष 8565 लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आवंटन के सापेक्ष 8382 लाभार्थियों को पहली व 5773 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की चुकी है। जबकि 1549 लाथार्थियों को तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है। अब तक 1779 पीएम आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। आवास निर्माण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि करीब एक पखवाड़ा से एफटीओ में तकनीकी दिक्कत आने से लाभार्थियों के खाते में धनराशि नहीं जा पा रही है। बताया कि कुल 980 लाभार्थियों को अलग-अलग किस्त दिया जाना है। इसमें 365 लाभार्थियों को बतौर दूसरी किस्त दो करोड़ 55 लाख 50 हजार भेजने की तैयारी है। बताया कि अगले दो से तीन दिनों में यह धनराशि उनके खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें