फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अपहरण, दुष्कर्म में 12 वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथमकांत की अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए अभियुक्त को दोषी करार दिया। दोषी को 12 वर्ष की सजा सुनाई।
विज्ञापन

राहुल कुमार निवासी ग्राम ब्रह्माइन थाना सुखपुरा को अदालत ने 12 वर्ष के सश्रम कारावास व चार हजार के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न अदा करने पर छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना पड़ेगा। थाना सिकंदरपुर में 2017 में किशोरी के अपहरण और पाॅक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट प्रथमकांत की अदालत में चल रहा था। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद राहुल कुमार निवासी ग्राम ब्रह्माइन को दोषी पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें