चितबड़ागांव। टोंस नदी का बढ़ता जलस्तर नगर पंचायत चितबड़ागांव और आसपास के गांवों के लिए आफत बन गया है। चितेश्वर नगर और भीसापर में बाढ़ का पानी घुस गया है। 12 गांवों का संपर्क टूट गया है। नगर पंचायत क्षेत्र को नगवा गाई, अख्तियारपुर, बीबीपुर, बढ़वलिया, टीकरी और मजूरपुर समेत कई गांवों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर नदी का पानी चढ़ गया है। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मधो ब्रह्म बाबा का स्थान भी चारों ओर से पानी से घिर गया है। नगर के किनारे बसे चितेश्वर नगर वार्ड के मकानों पानी पहुंच चुका है, 12 मकान डूब गए हैं। वहीं, मानपुर ग्राम पंचायत के भीसापर गांव में कई ग्रामीण ने मकान की छतों पर अस्थायी ठिकाने बना लिया है।