फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण को 12.60 लाख की लागत से खोदे जाएंगे 12 तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जल संरक्षण को लेकर खेत तालाब योजना के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 12.60 लाख की लागत से 12 तालाब खोदे जाएंगे। यह सभी तालाब किसानों के खेतों में खोदे जाएंगे, किसानों को इसके लिए 50 फीसदी अनुदान भी मिलेंगे। भूमि संरक्षण विभाग की ओर से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा। किसानों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

खेत तालाब योजना के तहत किसान को अपने खेत में तालाब बनाने पर 50 फीसदी खर्च सरकार अनुदान के तौर पर देगी। जिला कृषि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि जल संरक्षण को लेकर जिले में कुल 12 तालाब खोदवाने का लक्ष्य शासन की ओर से निर्धारित किया गया है। बताया कि योजना के अंतर्गत किसान अपने खेत में तालाब की खोदाई करा सकते हैं। उसमें मत्स्य पालन अथवा अन्य कोई भी व्यवसाय कर सकते हैं। यह तालाब किसान के खेत में 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा बनाया जाना है। योजना के तहत तालाब निर्माण की कुल लागत 1.05 लाख निर्धारित की गई है। किसान को कृषि संरक्षण विभाग की ओर से 50 फीसदी अनुदान तीन किश्तों में दिया जाएगा। सीमांत लघु एवं दीर्घ सभी किसान इस योजना का लाभ पा सकते हैं। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन कर लाभ दिया जाना है। टोकन जनरेट होने के बाद किसान को एक हजार रुपये टोकन मनी के रूप में जमा करनी होगी। किसान को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से खोदाई शुरू होने पर 26250 रुपये तथा कार्य के मध्य में 13125 रुपये, कार्य पूर्ण होने पर 13125 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे।
खेत तालाब योजना के तहत जनपद में 12 तालाब बनवाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। किसानों की ओर से किए गए ऑनलाइन आवेदन के बाद पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष यादव, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें